
रांची : राजधानी का ख्याति प्राप्त रैडिशन ब्लू होटल 21 से 29 मार्च तक साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। होटल के वाटरफ्रंट में शाम सात बजे से आयोजित इस फूड फेस्टिवल में लोग ऑथेंटिक साउथ इंडियन डिशेज का मजा ले सकते हैं। खाने के साथ उन्हें लाइव फ्लूट परफोरमेंस का भी मजा मिलेगा।
वेलकम ड्रिंक में कोकोनट कुल्की
होटल के फूड एंड बेवरेज मैनेजर विनीत रंजन ने बताया कि फूड फेस्टिवल में आने वाले गेस्ट्स को वेलकम ड्रिंक के रूप में कोकोनट कुल्की पेश की जायेगी। इसकी तासीर ठंढी होती है। इसे पीते ही वो तरोताजा महसूस करेंगे। इसे फ्रेश कोकोनट मिल्क, पाइनेपल जूस और ग्रीन चिली के मिश्रण से तैयार किया जाता है।
मेन्यू में खास है ट्रेडिशनल डोसा और उत्तपम
फेस्टिवल में आनेवाले लोग यहां ट्रेडिशनल डोसा और उत्तपम के साथ ऑथेंटिक चेट्टिनाड करी, हैदराबादी बिरयानी, केरला स्टाइल सी फूड और क्लासिक साउथ इंडियन डेजर्ट्स का स्वाद ले सकेंगे। फूड फेस्टिवल का आनंद संडे ब्रंच में भी लिया जा सकता है।
