Homeझारखंडरघुवर दास ने की बजट की आलोचना, उठाए कई गंभीर सवाल

रघुवर दास ने की बजट की आलोचना, उठाए कई गंभीर सवाल

Published on

spot_img

रांची: BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) ने विधानसभा (Assembly) में पेश किए गए बजट (Budget) की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि बजट आमदनी और खर्च का केवल ब्यौरा नहीं होता है, बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक उद्देश्यों (Social Objectives) को प्राप्त करने का साध्य और साधन होता है, बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक उद्देश्यों को प्राप्त करने का साध्य और साधन होता है।

‘गरीब जनता के लिए पैसा क्यों नहीं किये खर्च’

पूर्व मुख्यमंत्री (Former CM) रघुवर दास ने कहा कि यदि हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) के बजट को विकास की कसौटी पर कसा जाए, तो यह खरा नहीं उतरता है।

जब आमदनी और खर्च में विषमता बढ़ रही है तो, इससे सामाजिक समानता (Social Equality) को बढ़ावा कैसे मिलेगा। पिछले 2022-23 के बजट पर हेमंत सरकार को बताना चाहिए कि जो पैसा गरीब जनता के लिए था, वह खर्च क्यों नहीं हुआ?

इसके लिए कौन जिम्मेदार है? सरकार उन पर क्या कार्रवाई कर रही है? अक्षम नेतृत्व और अक्षम सरकार के द्वारा 2023-24 का दिशाहीन बजट पेश किया गया है।

दिशाहीन होकर अंधेरे में लाठी भांज रही सरकार

रघुवर दास ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं किया। रोजगार पर सरकार ने कुछ नहीं कहा, जिससे उनकी नियत पर सवाल उठ रहा है।

लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं। उनसे जो वादा किया गया था वो अभी तक पूरा नहीं हुआ। जनता के साथ सरकार भद्दा मजाक कर रही है।

आवश्यकताएं और प्राथमिकताएं क्या है वो अभी तक सरकार तय नहीं कर पायी है। NDA सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई सारी योजनाओं को बंद कर दिया।

एक कहावत है दिशाहीन पथिक अंधेरे में लाठी भांजता है। उसी प्रकार सरकार भी दिशाहीन होकर अंधेरे में लाठी भांज रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...