
रांची : ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को जिलिंगगोड़ा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पहुंचे। यहां श्री दास ने चंपई सोरेन से मुलाकात कर उनका दुख बांटा।

उनके पोते की बीते दिनों असमय मृत्यु हो गई थी। रघुवर दास ने कहा कि इस असहनीय पीड़ा को सह पाना आसान नहीं है। लेकिन नियति के आगे किसी की नहीं चलती है।बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों को इस कठिन अवस्था से जल्द उबरने की शक्ति प्रदान करें।
