Latest Newsझारखंडराहुल गांधी का स्वागत करने को इंतजार करते रहे हजारों लोग और...

राहुल गांधी का स्वागत करने को इंतजार करते रहे हजारों लोग और बच्चे, लेकिन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Gandhi in Khunti: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का स्वागत करने और उन्हें देखने की लालसा में मंगलवार को सुबह से ही खूंटी और तोरपा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्कूली बच्चे इंतजार करते रहे लेकिन Rahul Gandhi बस से ही हाथ हिलाकर सिमडेगा के लिए निकल गये।

ऐसे में कांग्रेस (Congress)  कार्यकर्ताओं की तैयारियों पर पानी फिर गया।

राहुल गांधी को कचहरी मैदान से भगत सिंह चौक तक रोड-शो करना था

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सुबह छह बजे ही कचहरी मैदान पहुंच गये और राहुल गांधी के अपने कैंप से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। राहुल सुबह साढ़े आठ बजे कुछ कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने के बाद खुली जीप में सवार होकर कचहरी पार्क स्थित बिरसा पार्क पहुंचे।

यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा से मिले और अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। बाद में वे सिमडेगा के लिए निकल गये। उस जीप पर पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा और बंधु तिर्की भी सवार थे।

राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में काफी तैयारी की गई थी। योजना के अनुसार मंगलवार को राहुल गांधी को कचहरी मैदान से भगत सिंह चौक तक रोड-शो करना था।

सोमवार को भी खूंटी में राहुल गांधी का Road Show नहीं हुआ था। इसलिए सुबह से ही भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक बाजे-गाजे के साथ कचहरी मैदान पहुंच गये थे, ताकि रेड शो का सफल बनाया जा सके लेकिन राहुल गांधी वहां से जीप पर सवार होकर सिमडेगा (Simdega) के लिए रवाना हो गये।

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद धीरज साहू

रांची : राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म मानववाद का मंत्र : आदित्य साहू

रांची : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी...

महाशिवरात्रि पर्व पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा-...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खबरें और भी हैं...