Homeझारखंडरेलवे ने जारी किया पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के रेगुलर परिचालन शेड्यूल,...

रेलवे ने जारी किया पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के रेगुलर परिचालन शेड्यूल, 28 जून से…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : दो बार ट्रायल रन (Trial Run) का प्रोसेस पूरा होने के बाद पटना रांची वंदे भारत ट्रेन (Patna Ranchi Vande Bharat Train) के रेगुलर शेड्यूल (Regular Schedule) को रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है।

जैसा कि हम जानते हैं ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को होना है। 28 जून से इसका रेगुलर परिचालन (Regular Operation) शुरू हो जाएगा।

मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी।

ट्रेन में रिजर्वेशन (Reservation in Train) की सुविधा शुरू हो गई है। ट्रेन में आठ कोच लगे होंगे।

एक तरफ से नाश्ता दूसरी और से भोजन का प्रबंध

ट्रेन पटना से रवाना होकर गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची पहुंचेगी। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को भोजन का विकल्प मिलेगा।

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को नाश्ते का विकल्प उपलब्ध होगा।

यात्रियों को टिकट आरक्षित करते समय कैटिरिंग चार्ज की सुविधा का विकल्प दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से किराए में थोड़ा अंतर होगा।

जिस किराए पर आप पटना से रांची तक का सफर तय करेंगे, उस मुकाबले रांची से पटना आना आपके लिए थोड़ा महंगा होगा।

यानी रांची-पटना के लिए टिकट की कीमत पटना-रांची से अधिक होगी।

पटना से रांची का किराया

श्रेणी-किराया-कैटिरिंग चार्ज-कुल किराया

चेयरकार-868 रुपये-157 रुपये-1025 रुपये

एग्जीक्यूटिव क्लास-1740 रुपये-190 रुपये-1930 रुपये।

रांची से पटना का किराया

श्रेणी-किराया-कैटिरिंग चार्ज-कुल किराया

चेयरकार-867 रुपये-308 रुपये-1175 रुपये

एग्जीक्यूटिव क्लास-1741 रुपये-369 रुपये-2110 रुपये

ट्रेन का रेगुलर शेड्यूल- 28 जून से

ट्रेन संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन

स्टेशन- प्रस्थान

पटना- सुबह 7:00 बजे

गया- सुबह 8:35 बजे

कोडरमा- सुबह 9:37 बजे

हजारीबाग- 10:35 बजे

बरकाकना- सुबह 11:40 बजे

मेसरा- दोपहर 12:22 बजे

रांची आगमन- दोपहर 1:00 बजे

ट्रेन संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन

स्टेशन- प्रस्थान

रांची- शाम 4:15 बजे

मेसरा- शाम 4:37 बजे

बरकाकाना- शाम 5:35 बजे

हजारीबाग- शाम 6:32 बजे

कोडरमा- शाम 7:32 बजे

गया- रात 8:55 बजे

पटना आगमन- रात 10:05 बजे

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...