
The Biggest Deal in IPL : इंडियन प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को 19वें सीजन से पहले नया मालिक मिल गया है। भारत में जन्मे अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने टीम को खरीद लिया है।
यह डील करीब 1.63 बिलियन डॉलर में फाइनल हुई है, जो आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी डील बन गई है। पहली बार किसी आईपीएल टीम की कीमत 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है।
बताया जा रहा है कि इस कंसोर्टियम को अमेरिकी कारोबारी रॉब वाल्टन का भी समर्थन प्राप्त है। इससे पहले टीम का स्वामित्व मनोज बदाले और उनके सहयोगियों के पास था।
गौरतलब है कि साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की कीमत महज 67 मिलियन डॉलर थी, जो अब बढ़कर लगभग 24 गुना हो गई है। इस ऐतिहासिक सौदे ने आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे को भी दर्शाया है।

