Homeक्राइमरांची के राजेश और पत्नी प्रीति पर 13 लाख की ठगी का...

रांची के राजेश और पत्नी प्रीति पर 13 लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज

Published on

spot_img

बोकारो: चीराचास के रहने वाले दंपत्ति को सरसो तेल के कारोबार शुरू करने के नाम पर रांची के अरगोड़ा के व्यापारी ने 13 लाख रुपए ठग (Ranchi Fraud Case) लिए।

जिसे लेकर राजू रंजन सिन्हा ने चास थाना में धोखाधड़ी करने वाले व्यापारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि रांची के अरगोड़ा की महा बाबा ऑयल इंड्रस्ट्रीज (Baba Oil Industries) के मालिक राजेश सिन्हा और उनकी पत्नी प्रीति सिन्हा से सरसो तेल के कारोबार शुरू करने के सिलसिले में मुलाकात हुई।

दोनों ने कहा कि पूरे झारखंड में उत्तम क्वालिटी का सरसो तेल आपूर्ति (Mustard Oil Supply) करते है। प्रीति सिन्हा ने कहा कि अगर उनके साथ नगद कारोबार करेंगे, तो जीएसटी की बचत हो जाएगी।

वहीं 25 लाख रुपए से अधिक का माल खरीदेंगे, तो एक प्रतिशत की छूट भी मिलेगा। जिसके बाद कारोबार शुरु करने को लेकर रुपयों का इंतजाम करने लगा।

राजेश और उनकी पत्नी एक माह के अंदर सरसो तेल की आपूर्ति शुरु कर देंगे

राजेश और उनकी पत्नी प्रीति को चीराचास के आशियाना फेज-4 (Chirachas Ke Ashiana Phase-4) के एकदंत टावर स्थित आवास में बुलाकार कारोबार को लेकर डील पक्की करते हुए अपने साथियों की मौजूदगी में 25 लाख रुपए दे दिया।

दोनों ने वादा किया कि एक माह के अंदर सरसो तेल की आपूर्ति (Mustard Oil Supply) शुरु कर देंगे। लेकिन जब एक माह का समय बीत गया। कुछ दिनाें के बाद दोनों उनका फोन नहीं उठाने लगे।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...