राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बनाया रिकॉर्ड

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajiv Gandhi International Airport set a record.: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आरजीआईए) पर यात्रियों की आवाजाही को लेकर नया रिकॉर्ड बना है। बीते वित्तीय वर्ष में पैसेंजर्स के ट्रेवल में 15.20 फीसदी की वृद्धि के साथ हवाई अड्डे ने देश के कुछ सबसे बड़े महानगरों को पीछे छोड़ दिया है। आरजीआईए ने भारतीय हवाई अड्डों में शीर्ष स्थान पाया है।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 2.13 करोड़ यात्रियों ने आरजीआईए से यात्रा की। वृद्धि के साथ अधिकारियों को आने वाले वर्ष में 3 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। ये एक मील का पत्थर है जो

RGIA  को देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक बना देगा।

जनवरी-मार्च तिमाही में ही 74 लाख यात्रियों ने आरजीआईए से यात्रा की जो एक ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। आम तौर पर हर माह करीब 20 लाख यात्रियों को संभालने वाले हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में इतनी वृद्धि हुई कि यह चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों से भी आगे निकल गया। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में यात्रियों की ओर से विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए पसंद में वृद्धि हुई है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के केंद्र के रूप में हैदराबाद की बढ़ती स्थिति। उद्योग विशेषज्ञों का अनुमान है कि चल रही विस्तार परियोजनाओं और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के साथ, आरजीआईए वैश्विक विमानन केंद्र बनने की राह पर है।

Share This Article