HomeUncategorizedअपना कार्यकाल पूरा करने वाले 68 सदस्यों को राज्यसभा ने दी विदाई,...

अपना कार्यकाल पूरा करने वाले 68 सदस्यों को राज्यसभा ने दी विदाई, PM मोदी ने…

Published on

spot_img

Rajya Sabha Bid Farewell to 68 Members: राज्यसभा (Rajya Sabha) ने गुरुवार को फरवरी और मई के बीच सेवानिवृत्त होने वाले सदन के 68 सदस्यों को उनका कार्यकाल पूरा होने पर विदाई (Farewell) दी। राज्यसभा में PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सहित कई सदस्यों ने इन्हें अपने विदाई संदेश में शुभकामनाएं दीं।

PM ने कहा कि वे आगे भी राष्ट्र सेवा में कार्य करते रहेंगे। यह सदस्य जाते हुए स्मृति की एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्हील चेयर पर भी वे विपक्ष के लिए वोट करने आए थे। उन्हें पता था कि उनका पक्ष हार जाएगा लेकिन फिर भी उनके वोट देने से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। उनका छह बार का राज्यसभा में योगदान हम सबको सीख देता है।

10 साल में देश समृद्धि के नए-नए शिखर छू रहा है

प्रधानमंत्री ने इस दौरान व्यंग्य भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में देश समृद्धि के नए-नए शिखर छू रहा है। एक भव्य-दिव्य वातावरण बना है और उसको नजर ना लग जाए, इसीलिए काला टीका करने का आज प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा, “मैं उसके लिए भी खड़गे जी का बहुत धन्यवाद करता हूं।

मैं उसका भी स्वागत करता हूं, क्योंकि जब भी अच्छी बात होती है तो काला टीका, नजर ना लग जाए, इसीलिए बहुत जरूरी होता है। ”

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व PM Dr. Manmohan Singh सहित कई नेताओं का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

spot_img

Latest articles

बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने फैलाई दहशत, बांधडीह रेलवे साइडिंग पर ट्रैक्टर चालक को मारी 4 गोलियां

Jharkhand News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग पर मंगलवार...

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का दोषी आशिक खान को 20 साल की सजा

Jharkhand News: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का...

रांची में होम गार्ड भर्ती पर संकट! झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में हो रही होम गार्ड भर्ती के खिलाफ...

बैंक ऑफ बड़ौदा लूटकांड का खुलासा!, 8 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट में…

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 1 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा...

खबरें और भी हैं...