
Ramgarh firing : पतरातू थाना क्षेत्र में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास तड़के करीब 2 बजे अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने फैक्ट्री परिसर के बाहर फायरिंग कर सनसनी फैलाई और इसके बाद मौके से फरार हो गए।
घटना के कुछ ही समय बाद कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। गिरोह की ओर से व्यापारियों और जिला प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए धमकी भरे संदेश भी साझा किए गए हैं, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

