Homeझारखंडनीति आयोग की अपडेट रैंकिंग में रामगढ़ जिले को मिला पहला स्थान

नीति आयोग की अपडेट रैंकिंग में रामगढ़ जिले को मिला पहला स्थान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा पूरे देश में कुल 112 जिलों को चिन्हित किया गया है। यह सभी वैसे जिले हैं जहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य क्षेत्रों के विकास हेतु विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

इन सभी जिलों को आकांक्षी जिलों के रूप में जाना जाता है। इन जिलों में हुए विकास कार्यों के आधार पर नीति आयोग द्वारा प्रत्येक महीने रैंकिंग जारी की जाती है।

इसी क्रम में नीति आयोग द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में रामगढ़ आकांक्षी जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

इसके साथ ही हेल्थ एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र में भी रामगढ़ जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

बीते कई महीनों से जिले के सभी क्षेत्रों में विकास हेतु तीव्र गति से विकास कार्यों को किया जा रहा है।

इसी के परिणाम स्वरूप ताजा रैंकिंग में रामगढ़ को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

रामगढ़ को नीति आयोग द्वारा जारी की गई रैंकिंग में मिले पहले स्थान पर जिले में कार्यरत एडीएफ शुभ्रा सेन एवं सैनी कुमार ने कहा कि रामगढ़ आकांक्षी जिले के विकास हेतु योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को किया जा रहा है।

जिन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है उन क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर विकास कार्य किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...