Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला करने के आरोप में हुए...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला करने के आरोप में हुए गिरफ्तार 8 लोगों को मिली जमानत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला करने की कोशिश मामले में आठ आरोपितों को बड़ी राहत दी है।

अपर न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की अदालत ने आठ आरोपितों की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद जमानत दे दी।

इनमें सुमित कुमार लोहरा, अलोक कुमार वर्मा, अजय कुमार और आदर्श कुमार उर्फ रोशन, अविनाश सिंह, दीपक कुमार साह, रेनू देवी और रूपा देवी शामिल है।

अदालत ने सभी को 10-10 हजार रूपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने आरोपियों का पक्ष रखा।

कीर्ति सिंह के मुताबिक उन्होंने जमानत के लिए अदालत में याचिका दाखिल की थी और अपनी बहस के दौरान कोर्ट को यह बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में उनके मुवक्किल संलिप्त नहीं हैं।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने उक्त आरोपियों को बेल दे दी है। उल्लेखनीय है कि बीते तीन जनवरी को ओरमांझी में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद सिर कटी लाश बरामद हुई थी।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चार जनवरी शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की थी।

साथ ही रास्ता क्लीयर कराने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक सिपाहियों और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प भी हुई थी। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी।

मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 73 लोगों पर सुखदेव नगर थाने नामदर्ज और अज्ञात 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

spot_img

Latest articles

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...

रांची में कचरा प्रबंधन होगा मजबूत, खादगढ़ा बस टर्मिनल में बनेगा नया MRF सेंटर

Ranchi to Strengthen Waste Management : रांची में कचरा मैनेजमेंट (Waste Management) को बेहतर...

खबरें और भी हैं...