
Strict action against corruption in Ranchi : रांची में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी की विशेष अदालत ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार अमीन गणेश महतो की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गणेश महतो सिल्ली अंचल कार्यालय में अमीन के पद पर कार्यरत था। उस पर जमीन की मापी और नक्शा तैयार करने के बदले वासुदेव महतो नामक व्यक्ति से रिश्वत मांगने का आरोप था।
पीड़ित वासुदेव महतो ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। ट्रैप के दौरान गणेश महतो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन एसीबी की विशेष अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।
फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
