Homeझारखंडभाजपा नेता अमर बाउरी की संपत्ति का ब्यौरा जुटा रही ACB, अब...

भाजपा नेता अमर बाउरी की संपत्ति का ब्यौरा जुटा रही ACB, अब तक उसके हाथ…

Published on

spot_img

रांची : नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक अमर बाउरी की संपत्ति का ब्यौरा (Amar Bauri’s Property Details) जुटाने में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम जुटी हुई है।

अब तक उसके हाथ खाली हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) को अब तक किसी ऐसी अचल संपत्ति की जानकारी नहीं मिली है, जो बाउरी या उनकी पत्नी कल्याणी देवी के नाम पर खरीदी गई हो।

उल्लेखनीय है कि ACB की ओर से रजिस्ट्री ऑफिस से अमर कुमार बाउरी और उनकी पत्नी के नाम पर कितनी अचल संपत्ति खरीदी गई है, इसकी जानकारी मांगी गई है। ACB ने दोनों के पैन नंबर भी रजिस्ट्री ऑफिस (Registry Office) को दिए है।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

गौरतलब है कि हेमंत सरकार की कैबिनेट के आदेश के बाद रघुवर दास सरकार में शामिल पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ ACB ने पीई (प्रीमनलरी इन्क्वाइरी) संख्या 02/2023 दर्ज की है।

इसके साथ ही झारखंड हाई कोर्ट में वर्ष 2020 में पंकज कुमार यादव ने रघुवर सरकार (Raghuvar Sarkar) में मंत्री रहे नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा यादव, अमर बाउरी, लुइस मरांडी और रणधीर सिंह की संपत्ति की जांच के लिए एक जनहित याचिका दाखिल की है। इसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...