Homeझारखंडसंगठन के बिस्तर पर AJSU ने की मीटिंग, सुदेश महतो सहित अन्य...

संगठन के बिस्तर पर AJSU ने की मीटिंग, सुदेश महतो सहित अन्य नेताओं ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahato) की अध्यक्षता में हरमू स्थित कार्यालय में रविवार को बैठक हुई।

बैठक (Meeting) में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और पार्टी के भावी केंद्रीय समिति का स्वरूप तय किया गया। पार्टी में युवाओं और महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी के केंद्रीय समिति में 50 प्रतिशत युवा सदस्य होंगे , जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम होगी। इसके साथ ही समिति में 30 प्रतिशत महिला पदाधिकारी भी होंगी।

सुदेश महतो ने कहा…

सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य के आबादी के आधार पर केंद्रीय समिति में पदाधिकारियों को स्थान दिया जाएगा। राज्य के सभी प्रखंड और नगर निकाय से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कम से कम एक महिला एवं एक पुरुष केंद्रीय समिति में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी अनुशासन से ही लक्ष्य तक पहुंच सकती है। राज्य में पार्टी की जड़े मजबूत करनी होगी। पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी पर होगी।

सभी को मिलकर जिम्मेदारी लेते हुए तीन महीने के अंदर एक लाख सक्रिय सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। महाधिवेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के बड़ी आबादी पर महाधिवेशन का सकारात्मक असर है, लोग महाधिवेशन के सोच और प्रयास को सरहा रहे हैं। महाधिवेशन में लिए गए संकल्पों को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है।

सुदेश महतो ने जातीय जनगणना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जातीय जनगणना के मुद्दे पर राज्य की जनता को चिट्टी लिख कर और अन्य तरीके से बरगलाना बंद करे और जल्द से जल्द जातीय जनगणना करवाएं।

यह मुख्यमंत्री के एकाधिकार का विषय है। जातीय जनगणना (Caste Census) इस राज्य में रहने वाले हर वर्ग के लोगों के लिए बहुत आवश्यक है। इसके आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं जिससे अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति का भी विकास हो पाए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...