अनामिका गौतम मामला : झारखंड हाई कोर्ट में होगी 28 सितंबर को अगली सुनवाई

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की कंपनी के नाम पर खरीदी गयी जमीन मामले में 28 सितंबर को अगली सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में होगी।

प्रार्थी के अधिवक्ता के मुताबिक सोमवार को ही याचिकाकर्ता की संशोधित पिटीशन पर सरकार ने एफिडेविट दायर किया है, जिसके कारण मामले की विस्तृत सुनवाई नहीं हो पाई।

अदालत ने अनामिक गौतम की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है।

उल्लेखनीय है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर देवघर डीसी के आदेश को रद्द करने की मांग की थी।

अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि देवघर डीसी द्वारा उनकी भूमि के संबंध में लिया गया निर्णय गलत है।

इसलिए इस आदेश को रद्द किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अदालत से गुहार लगाई है।

गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की कंपनी धन्यभूमि इंटरप्राइजेज के नाम पर दर्ज करीब 31 एकड़ की जमीन का म्यूटेशन रद्द करने का आदेश देवघर डीसी ने पिछले दिनों दिया है।

उक्त भूमि देवघर जिले के देवीपुर के होड़ाकुरा मौजा में स्थित है। जमीन का खाता नंबर पांच और छह है।

जिसका कुल क्षेत्रफल 30.9 एकड़ है। इस जमीन का मामला काफी दिनों से देवघर डीसी के न्यायालय में चल रहा था। जिसपर डीसी ने फैसला सुनाते हुए म्यूटेशन रद्द करने का निर्णय लिया था।

Share This Article