
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की बेटी माही के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे और नवदंपत्ति को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। डॉ मुंडा के आवास पहुंचने पर नवीन जायसवाल ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। अर्जुन मुंडा के साथ कई भाजपा नेता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सपत्नीक माही का सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया था।
