रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, जिला प्रशासन ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से की अपील

रामनवमी और सीबीएसई 12वीं परीक्षा के संयोग पर रांची प्रशासन सतर्क, ट्रैफिक प्लान लागू, परीक्षार्थियों को समय से पहुंचने और अफवाहों से दूर रहने की अपील

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

District administration Alert Regarding CBSE 12th Board Exam: सीबीएसई की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा के दिन रामनवमी पर्व के संयोग को देखते हुए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षार्थियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।

रामनवमी के अवसर पर शहर में निकलने वाले पारंपरिक जुलूसों, संभावित भीड़ और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार की गई है।

परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग (रूट डायवर्जन) निर्धारित किये गये हैं।

जिला प्रशासन की ओर से अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जुलूस मार्ग एवं परीक्षा केंद्रों के बीच समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं।

साथ ही जिला प्रशासन की ओर से त्योहार के दौरान कुछ क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए अभिभावकों से अपील की गयी है कि वे परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की योजना बनाएं।

साथ ही परीक्षार्थियों से समय से पहले घर से निकलने तथा निर्धारित मार्ग और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है।

सोशल मीडिया निगरानी और अपील

जिला प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट-वीडियो साझा करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आम नागरिकों से अपील है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा एवं पर्व दोनों का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।