HomeझारखंडCM हेमंत ने पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू के पंडाल का...

CM हेमंत ने पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू के पंडाल का किया उद्घाटन, साथ में…

Published on

spot_img

रांची : गुरुवार की शाम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू (Panch Mandir Durga Puja Committee, Harmu) के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। मौके पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं।

मुख्यमंत्री ने मौके पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल की भांति इस साल भी हमलोग इस महान पर्व के इंतजार में रहते हैं और अब विधिवत रूप से पंडालों के पट खुल रहे हैं।

माता के दर्शन हो रहे हैं। माता से विनती है कि झारखंड को आशीर्वाद दें और सुख, समृद्धि और संपन्नता प्रदान करें।

पूजा समिति की यह 51वीं सालगिरह

पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की यह 51वीं सालगिरह है और। यहां गुजरात के स्वामी नारायण मंदिर का प्रारूप तैयार किया गया है। बारह ज्योतिर्लिंगों को भी दर्शाया गया है। साथ ही सरोवर भी श्रद्धालुओं को लुभाएगा।

महावीर मंदिर चर्च रोड के पंडाल का सुबोध कांत ने किया उद्घाटन

गुरुवार को ही दुर्गा पूजा समिति महावीर मंदिर चर्च रोड का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahay) ने किया। मौके पर क्षेत्रवासियों को नवरात्रि व दुर्गा पूजा की बधाई के साथ-साथ आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की। उन्होंने मानव कल्याण की कामना की एवं मां दुर्गा से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा।

मौके पर रांची युवा कांग्रेस के महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी रोहित सिन्हा ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है, आने वाला समय देश के लिए मंगलमय हो, यही मां दुर्गा से प्रार्थना है।

मुख्य संरक्षक गुलशन लाल अजमानी ने कहा कि भव्य पंडाल एवं भव्य प्रतिमा के साथ साथ आकर्षक विद्युत सज्जा (Attractive Electrical Decoration) के माध्यम से भी शहरवासी पंडाल की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...