Homeझारखंडझारखंड में कोरोना की कम हुई रफ़्तार, एक्टिव मरीज़ की संख्या 2421

झारखंड में कोरोना की कम हुई रफ़्तार, एक्टिव मरीज़ की संख्या 2421

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर में जितनी तेजी से संक्रमण बढ़ा उतनी ही रफ्तार से यह गिर भी रहा है। अब रोज नए मरीज मिलने का आंकड़ा 500 से भी नीचे आ गया है।

इस बीच राहत की बात है कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा हो रही है। मंगलवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 473 लोग स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 280 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना से बोकारो और हजारीबाग से एक- एक कुल दो मरीज की मौत हुई है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय दो हजार, 421 मामलों में सबसे अधिक 805 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,12 हजार, 753 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, दस हजार, 342 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 177 नए केस पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से मिले हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 50, बोकारो आठ, देवघर से 11, धनबाद से आठ, दुमका से नौ, पश्चिमी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 139 , गढ़वा से तीन, खूंटी से दो, लातेहार से दो, लोहरदगा से तीन, पलामू से 28, रामगढ़ से तीन, सिमडेगा से नौ और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 31 हजार, 905 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 18 लाख, तीन हजार, 658 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से दो हजार, 421 सक्रिय केस मिले।

कोरोना से चार लाख, 24 हजार, 171 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 313 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.20 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...