Homeक्राइमरांची में यहां ताबड़तोड़ फायरिंग, बवाल के बाद लाठीचार्ज, 4 को लगी...

रांची में यहां ताबड़तोड़ फायरिंग, बवाल के बाद लाठीचार्ज, 4 को लगी गोली ; कई दुकानों और घरों में भी तोड़फोड़

spot_img

रांची: राजधानी रांची से ताबड़तोड़ फायरिंग होने का मामला सामने आया है। डोरंडा सेटेलाइट चौक के पास रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए।

इसमें छह लोग घायल हुए हैं, इनमे से चार को गोली लगी है। गोलीबारी के बाद आक्रोशित लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार रास्ते को लेकर महीनों से विवाद चल रहा था। हुए विवाद में दो गुटों के बीच झड़प हो गई, विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसमें लोग घायल हो गए।

लाइट चौक के पास रहने वाले विमलेश सिंह और चितरंजन के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

मामले में अक्सर दोनों परिवारों के बीच झड़प हुआ करती थी। घायल व्यक्तियों में विमलेश सिंह, कमलेश सिंह, हिमांशु सिंह और संजय सिंह शामिल हैं। सभी घायल लोगों को रिम्स में इलाज के लिए भेजा गया है।

गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर कई थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी पहुंचे।

सिटी एसपी सौरभ, हटिया एएसपी विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच मामले को संभाला।

भीड़ इतनी उग्र हो गई थी की तोड़फोड़ करती रही जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा।

बता दें की दो महिलाओं को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वही पुलिस के आने के पहले चार लोगों को गोली लगी थी उन्हें अस्पताल भेजा जा चुका था। फिलहाल इलाके में तनाव है।

पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है, लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।

उग्र भीड़ ने कई दुकानों, घरों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की है।

अनियंत्रित भीड़ को देख पुलिस में करना पड़ा लाठीचार्ज। अब भी आक्रोशित हैं लोग।

भारी संख्या में एक पक्ष के लोग जमे हैं लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग।

हमारे whatsapp news group से जुड़ने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक कर हमसे जुड़ सकते हैं 👇

https://chat.whatsapp.com/KXMtxrpcxPVGW5YSUQgNIj

https://chat.whatsapp.com/CuXnaS2wBqc7CEEheGFGxH

https://chat.whatsapp.com/GtzOw747Cxb6PpkgIj4jFp

https://chat.whatsapp.com/FJIvjMU8xRy72tHyi9s4pN

https://chat.whatsapp.com/GpawLU3suJ8JkkIQ2gGgpg

https://chat.whatsapp.com/GpawLU3suJ8JkkIQ2gGgpg

https://chat.whatsapp.com/GTrUVM0GSxl5JBDwjVKufl

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...