रांची में उपद्रवियों ने बिहार के मंत्री व उनकी गाड़ी पर किया हमला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के विवादित टिप्पणी को लेकर रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पूर्व घोषित मौन-प्रदर्शन एकाएक हिंसक हो गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव और आगजनी किया। स्थिति को नियंत्रण करने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए, जिसमें कई पुलिस अफसर घायल हुए हैं।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड स्थित महावीर मंदिर पर भी पत्थरबाजी की। इस घटना के बाद हिंदू संगठन (Hindu organization) भी सड़कों पर उतर आए हैं।

रांची शहर में उपायुक्त के आदेश के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया

इस हिंसक-प्रदर्शन के दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन (Nitin Naveen) व उनके निजी वाहन को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाते हुए उनपर हमला कर दिया।

उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई है। गौरतलब है कि नितिन नवीन भाजपा कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं।

इस बीच तनाव बढ़ने के बाद पूरे शहर में भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है। स्थिति को देखते हुए रांची शहर में उपायुक्त के आदेश के बाद कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया है।

शहर के हर गली-मुहल्ले व चौक-चौराहे पर हर जगह पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है और हर स्थिति पर नजर रखी हुई है।

Share This Article