Homeझारखंडरांची DC और SSP ने रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

रांची DC और SSP ने रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

spot_img

रांची: प्रवासी मजदूरों के आगमन को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हटिया रेलवे स्टेशन में व्यवस्था की गई है।

उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन में किए गए व्यवस्था का जायजा लिए।

उपायुक्त ने प्रवासी मजदूरों के आने के लिए की गई बैरिकेडिंग, जलपान आदि की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने रांची के अलावा दूसरे जिले के प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

दूसरे जिले के प्रवासी मजदूरों के लिए अलग व्यवस्था

ट्रेन से आने वाले दूसरे जिलों के प्रवासी मजदूरों के लिए हटिया रेलवे स्टेशन पर संबंधित जिला की ओर से बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इन बसों में संबंधित जिला के प्रवासी मजदूरों को ले जाया जाएगा।

जिला में पहुंचने पर इन प्रवासी मजदूरों की जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन या क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा।

ट्रेन से आने वाले रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। शहरी क्षेत्र के मजदूरों को खेल गांव में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में ले जाया जाएगा।

यहां रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सात दिनों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन किया जाएगा और सात दिनों के बाद पुनः टेस्ट नेगेटिव पाए जाने पर निजी स्थान जाने की अनुमति दी जाएगी।

टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को संबंधित प्रखंड के आइसोलेशन सेंटर ले जाकर रैपिड एंटीजन टेस्ट कराई जाएगी।

टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें संबंधित प्रखंड के पंचायत में सात दिनों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।

फिर सात दिनों के बाद टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें अपने निजी स्थान जाने की अनुमति दी जाएगी। अगर इनका टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो इन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा।

मालूम हो कि उपायुक्त की ओर से शहर के अलावा विभिन्न प्रखंडों में भी क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा लिया जा रहा है।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और इंसिडेंट कमांडर को क्वॉरेंटाइन सेंटर में व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है।

इस दौरान उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता, परिक्ष्यमान आईएएस और जिला नजारत उप समाहर्ता केके अग्रवाल उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...