Homeझारखंडबेहतर झारखंड के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी आजसू पार्टी, देवशरण भगत...

बेहतर झारखंड के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी आजसू पार्टी, देवशरण भगत ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Dr. Devsharan Bhagat: पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. देवशरण भगत (Dr. Devsharan Bhagat) ने कहा कि केंद्रीय महाधिवेशन आजसू पार्टी की सर्वोच्च बॉडी है, जहां नीतियां बनती है, भावी कार्यक्रम बनते हैं, संविधान में संशोधन किया जाता है और संगठन के केंद्रीय समिति और केंद्रीय पदाधिकारी को नया दायित्व दिया जाता है।

बेहतर झारखंड बनाने के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित आजसू पार्टी करेगी। डॉ. देवशरण भगत हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कल केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी

उन्होंने कहा कि 29, 30 सितंबर और एक अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन समापन हुआ था। इसमें गांव,पंचायत, प्रखंड, जिला एवं केंदीय पदाधिकारी के साथ-साथ राज्य के आम नागरिक, विशेषज्ञ, बुद्धिजीवी, देश-विदेश से अपने विचारों एवं अनुभवों को झारखंड के हित के लिए एक मंच में रखा। पार्टी ने केंद्रीय महाधिवेशन को सिर्फ पार्टी का महाधिवेशन नहीं, बल्कि आम जनमानस को एक वैचारिक मंच देने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि पहली बार गांव से लेकर देश विदेश तक के लोग महाधिवेशन में भाग लिए। यह ऐतिहासिक महाधिवेशन था। इसी क्रम में संगठन के केंद्रीय समिति के सदस्यों की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के अनुमोदन के बाद कि गई।

केंद्रीय महाधिवेशन (Central convention) में लिए गए निर्णय के अनुसार केंद्रीय समिति में 50 प्रतिशत युवा, 30 प्रतिशत महिला के साथ सभी जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

इसी क्रम में आज राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 498 केंद्रीय समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। कल केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। पार्टी के केंद्रीय समिति (Central Committee) में प्रदेश का चेहरा नेतृत्व के रूप में दिखाई देगा। राज्य में परिवर्तन की लड़ाई में युवाओं को आगे आना होगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...