रांची में पहली बार बनेगा डॉग फीडिंग जोन, आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए निगम की पहल

रांची में आवारा कुत्तों के लिए पहली बार डॉग फीडिंग जोन बनाए जाएंगे, निगम की इस पहल से कुत्तों का बेहतर प्रबंधन और सड़क हादसों में कमी लाने की कोशिश।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम ने शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए पहली बार डॉग फीडिंग जोन बनाने की पहल की है। इसके लिए करीब 20.53 लाख रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में विशेष स्थान चिन्हित कर निर्माण किया जाएगा।

निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जिसकी प्रक्रिया ऑनलाइन झारखंड टेंडर पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। टेंडर 16 मार्च 2026 को प्रकाशित होगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है।

मुख्य स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण के अनुसार, इन फीडिंग जोन के बनने से आवारा कुत्तों को एक स्थान पर भोजन मिलेगा, जिससे उनकी आवाजाही नियंत्रित होगी और सड़क हादसों व काटने की घटनाओं में कमी आ सकती है।

निगम भविष्य में इन जोन को नसबंदी और टीकाकरण अभियान से भी जोड़ने की योजना बना रहा है। चयनित एजेंसी को इस कार्य को पूरा करने के लिए 90 दिनों का समय दिया जाएगा।

 

 

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।