
रांची : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा सोमवार को श्री सनातन महापंचायत की ओर से रामनवमी पूजा की तैयारियों को लेकर रांची प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में शामिल हुई। इससे पहले आशा लकड़ा ने अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिली और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह, ललित ओझा, संजय मिनोचा,वीरेन्द्र साहू, संजय जायसवाल सहित कमिटी के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।
