HomeझारखंडRANCHI : नहीं रहे लालू प्रसाद का इलाज करने वाले रिम्स के...

RANCHI : नहीं रहे लालू प्रसाद का इलाज करने वाले रिम्स के डॉ उमेश प्रसाद, मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

Published on

spot_img

रांची: रिम्स मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ उमेश प्रसाद का निधन अहले सुबह हो गया। वह मल्टीपल मायलोमा बीमारी से जूझ रहे थे। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर है।

बीमारी के बावजूद डॉ उमेश व्हीलचेयर के सहारे हर दिन मरीजों को देखने रिम्स आते थे। बता दें कि डॉ उमेश प्रसाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भी इलाज कर चुके हैं।

रिम्स में भर्ती लालू का लंबे समय तक इन्होंने ही इलाज किया। एम्स रेफर करने से पहले भी मेडिकल बोर्ड की टीम में डॉ उमेश प्रसाद का शामिल थे।

महीने भर पहले ही मेडिसिन विभाग के बने थे एचओडी

डॉ उमेश प्रसाद को एक महीना पहले ही मेडिसिन विभाग का एचओडी बनाया गया था। विभाग के एचओडी डॉ जेके मित्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले डॉ उमेश मेडिसिन विभाग के यूनिट इंचार्ज थे।

मंत्री ने शोक प्रकट किया

डॉ उमेश प्रसाद के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शोक प्रकट किया है। मंत्री ने कहा कि रिम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ उमेश प्रसाद के निधन की दुखद सूचना मिली। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने का साहस दे।

डॉक्टरों में शोक की लहर

डॉ उमेश प्रसाद के निधन की सूचना मिलते ही चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर उनके साथ बिताए हुए पल को याद करके भावुक हो रहे हैं। वहीं, उनकी मौत के बाद रिम्स के अलावा अन्य डॉक्टर्स भी शोक में डूब गए हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...