Homeझारखंडकल के रेल रोको आंदोलन की वजह से 9 ट्रेनें कैंसिल, 8...

कल के रेल रोको आंदोलन की वजह से 9 ट्रेनें कैंसिल, 8 का बदला गया रूट

Published on

spot_img

रांची : 20 सितंबर को कुड़मी को ST का दर्जा देने की मांग को लेकर कुड़मी विकास मोर्चा (Kudmi Vikas Morcha) 20 सितंबर से तीन राज्यों में एक साथ अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन (Rail Roko Movement) की घोषणा की है।

इसमें झारखंड का मुरी, गोमो, नीमडीह व घाघरा रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल का खेमासुली व कुस्तौर रेलवे स्टेशन और ओड़िशा का हरिचंदनपुर, जराइकेला व धनपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

रेल रोको आंदोलन की वजह से 19 सितंबर को रांची रेल मंडल से चलने वाली 9 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। 8 ट्रेनों के रूट बदल (Train Route Change) गए हैं।

इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल

1. ट्रेन संख्या 02832 : भुवनेश्वर – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 07052 : रक्सौल – सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द।

3. ट्रेन संख्या 12876 : आनंदविहार – पुरी एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द।

4. ट्रेन संख्या 13404 : भागलपुर – रांची एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द।

5. ट्रेन संख्या 15028 : गोरखपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द।

6. ट्रेन संख्या 15662 : कामाख्या – रांची एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द।

7. ट्रेन संख्या 18615 : हावड़ा – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द।

8. ट्रेन संख्या 18616 : हटिया – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द।

9. ट्रेन संख्या 17007 : सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को रद्द।

इन ट्रेनों को किया गया है डाइवर्ट

1. ट्रेन संख्या 12874 : आनंदविहार – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची होकर चलेगी।

2. ट्रेन संख्या 12878 : नई दिल्ली-रांची गरीबरथ एक्सप्रेस 19 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोन नगर-गढ़वा रोड -टोरी-लोहरदगा-रांची होकर चलेगी।

3. ट्रेन संख्या 18612 : बनारस-रांची एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग सोन नगर-गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा-रांची होकर चलेगी।

4. ट्रेन संख्या 18623 : इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग टोरी-रांची होकर चलेगी।

5. ट्रेन संख्या 22824 : नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को गोमो-आद्रा-मेदिनीपुर-हिजली- भद्रक होकर चलेगी।

6. ट्रेन संख्या 13351 : धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग टोरी-रांची होकर चलेगी।

7 ट्रेन संख्या 13352 : अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग रांची-टोरी होकर चलेगी।

8. ट्रेन संख्या 18310 : जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन (Jammutawi-Sambalpur Express Train) 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग टोरी- रांची होकर चलेगी।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...