Homeझारखंडरांची के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी...

रांची के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी घोषित, 20 अक्टूबर से…

Published on

spot_img

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी (School Durga Puja holiday) की घोषणा कर दी गई है। 20 और 21 अक्टूबर से छुट्टी रहेगी।

सभी निजी और मिशन स्कूलों (Private and Mission Schools) में 20 अक्टूबर से छुट्टी रहेगी। निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को छह दिनों का और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को 5 दिनों की छुट्टी मिल रही है।

सरकारी स्कूलों में महासप्तमी यानी शनिवार 21 अक्टूबर से अवकाश रहेगा। सभी स्कूलों में 25 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। 24 अक्टूबर को रावण दहन होगा और गुरुवार 26 अक्टूबर से सभी स्कूल अपने निर्धारित समय से चालू हो जाएंगे।

अवकाश शुरू होने के पहले निजी स्कूलों के कार्यक्रम

अवकाश शुरू होने के पूर्व कई स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। पंचमी को अधिकांश स्कूलों में नवरात्र पर मां के विभिन्न स्वरूपों की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें नाट्य मंचन और रावण वध का आयोजन होगा।

GD गोयनका स्कूल नामकुम : आठवीं कक्षा तक के बच्चों द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का नाट्य मंचन किया जाएगा। स्कूल की शिक्षिका डॉ. प्रीति द्वारा बच्चों का रिहर्सल कराया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मां की शक्ति से बच्चों को रूबरू कराने के लिए नाट्य मंचन होगा।

DAV हेहल : नवरात्र के प्रथम दिन से ही मां के सभी रूपों की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा की जा रही है। मंगलवार को मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की प्रस्तुति की गई। वहीं बुधवार को मां कूष्मांडा के स्वरूपों की प्रस्तुति की जाएगी।

स्कूल के प्राचार्य एसके मिश्रा ने बताया कि अवकाश से पहले मां दुर्गा के सभी स्वरूपों का प्रस्तूतिकरण किया जाएगा।

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल : छुट्टी के पहले के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। इसमें कक्षा छठीं से लेकर 12वीं तक के बच्चे भाग लेंगे। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को बच्चों द्वारा नाट्य मंचन तथा कथा वाचन किया जाएगा।

स्कूल की प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने बताया कि यह समय शक्ति का है। मां की शक्ति का ज्ञान बच्चों को होना चाहिए।

फिरायालाल पब्लिक स्कूल: 19 अक्टूबर को मां की शक्ति की व्याख्या बच्चों द्वारा की जाएगी। इसमें छठी कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक के छात्र और छात्राएं शामिल होंगे। स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम द्वारा स्कूल में धर्म के प्रति बच्चों को जानकारी देना है।

विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा : 18 तथा 19 अक्टूबर को छोटे एवं बडे़ समूह में कार्यक्रम होंगे। इसमें महिषासुर मर्दिनी (Mahishasura Mardini) का मंचन छोटी बच्चियों द्वारा किया जाएगा।

स्कूल के प्रभारी प्राचार्य SP Singh ने बताया कि महिषासुर मर्दिनी मंचन की तैयारी स्कूल की शिक्षिका किरण द्विवेदी के नेतृत्व में कराई जा रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...