रांची में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, हरिओम टावर के पास हंगामा, सड़क जाम

रांची में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हरिओम टावर के पास लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Encroachment Drive : राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस समय बवाल मच गया, जब हरिओम टावर के पास नगर निगम की टीम ने एक फास्ट फूड काउंटर को तोड़ दिया। कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और इलाके में जमकर हंगामा किया।

मामला Hariom Tower के पास का है, जहां दुकान तोड़े जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में महिलाएं और युवतियां भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं और सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्रवाई की है, जो पूरी तरह गलत है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस कार्रवाई के पीछे पास के मॉल को फायदा पहुंचाने की मंशा हो सकती है।

दुकान संचालक ने दावा किया कि वह पिछले 25 वर्षों से वहां व्यवसाय कर रहे थे, लेकिन अचानक पहुंची टीम ने उनकी दुकान को ध्वस्त कर दिया।

स्थिति को संभालने के लिए Lalpur Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने के साथ जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा है।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।