Latest Newsझारखंडरांची में लापता इंजीनियर वापस लौटे, पुलिस कर रही पूछताछ

रांची में लापता इंजीनियर वापस लौटे, पुलिस कर रही पूछताछ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सुधा डेयरी के लापता इंजीनियर सुजीत कुमार को 27 दिन बाद रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने लापता इंजीनियर को बरामद कर लिया है। बताया गया कि एसएसपी के द्वारा गठित एसआईटी की चार टीम लापता इंजीनियर को खोजने में जुटी हुई थी।

इंजीनियर सुजीत कुमार को बुधवार को रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया। इंजीनियर सुजीत कुमार बगैर बताए घूमने चले गये थे।

इस दौरान वह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई कई जगह पर घूमे। पुलिस इनकी तलाश में चप्पा-चप्पा खंगाल रही थी।

इसी क्रम में टेक्निकल सेल से पुलिस को सूचना मिली कि वह बिहार के पूर्णिया में है। सूचना मिलने के बाद धुर्वा थाना पुलिस की एक टीम को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पूर्णिया भेजा।

इसी दौरान बस से इंजीनियर रांची पहुंच गए। उनसे पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इंजीनियर सुजीत कुमार बीते 22 दिसंबर 2021 की सुबह 9.30 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे।

सीसीटीवी फुटेज में वे प्लांट के अंदर आते दिखते हैं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था। उनके लापता होने के बाद से पत्नी सहित परिजन धुर्वा स्थित सुधा डेयरी के गेस्ट हाउस पहुंचे थे।

सुजीत कुमार मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के तारगेयर गांव निवासी हैं।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...