Homeझारखंडसिमडेगा के बांसपहार में लहलहा रहे खेत: सचिव

सिमडेगा के बांसपहार में लहलहा रहे खेत: सचिव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबु बक्कर सिद्दीख पी. ने बांसपहार में मंगलवार को आयोजित कृषि संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्होंने कृषि संवाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि आपको सिचांई सुविधा मिली, आपने बांसपहार की भूमि को उपजाऊ बनाया,

यह देखने में भी बहुत अच्छा लगता है, जहां एक बार खेती होती थी, आज साल भर कृषि के कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है। किसान आगे फूल की खेती एवं अन्य संभावनाओं को तरासते हुए कृषि कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर इंसान को आगे बढ़ना है, तो मेहनत करनी पड़ती है। बांसपहार में जो सुविधा बहाल की गई है, उसका आप लोग मेहनत कर लाभ ले रहे हैं।

इस मेहनत को आगे भी बरकरार रखें। मिट्टी और पौधा अपने बाल-बच्चों जैसा होता है। इसे कभी छोड़ना नहीं चाहिए। अपने बाल बच्चों की तरह खेती की देखरेख नजदीक से करनी पड़ती है, तभी अच्छा किसान बन पाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक हेक्टेयर भूमि पर स्प्रिंकलर या ड्रीप एरिगेशन की योजना दी जाती है।

जिन्हें सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर और ड्रीप एरिगेशन की आवश्यकता हो, तो आवेदन दें। 90 प्रतिशत अनुदान पर सिंचाई योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने पानी के महत्व के बारे में बताते हुए एक-एक बूंद पानी का उपयोग करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष सरकार सोलर आधारित लिफ्ट एरिगेशन को प्रमोट कर रही है। बांसपहार प्रगति कर रहा है। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के गुर से भी अवगत कराया।

बाजार एवं सीजन देख कर कृषि कार्य करने की बात कही। इससे किसानों को दोगुना मुनाफा मिलेगा। साथ ही विभाग के पदाधिकारी भी इस कार्य में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि लैम्पस के माध्यम से कृषि कार्य के उपकरणों का बैंक अधिष्ठापित होगा। ट्रैक्टर, पावर ट्रिलर, कॉनोविडर सहित खेती में प्रयोग आने वाली मशीन उपकरण बैंक में आ सकती है।

80 प्रतिशत अनुदान पर योजना का लाभ मिलेगा। भूमि सरंक्षण विभाग यह सुविधा देगा।

उन्होंने कहा कि मछली पालन, बत्तख, मुर्गी, बकरी, सुकर पालन की योजना है। जो व्यक्ति जिस कार्य में माहिर है, वो उसका लाभ लें। मार्केट लिकेंज में कोई समस्या न हो, आपको सही समय पर सही दाम मिले, इस दिशा में प्रयास रहेगा।

एमएसपी के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा धान अधिप्राप्ति योजना के तहत उचित मूल्य पर लैम्पस के माध्यम से धान का क्रय किया जा रहा है, थोड़ा धैर्य रखें, सरकारी पैक्स में ही धान दें। आपकी मेहनत का सही फल आपको मिलेगा।

इसके पूर्व उन्होेंने बांसपहार में की गई खेती का निरीक्षण कर जायजा लिया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...