Latest Newsझारखंडझारखंड में कोहरे का सितम, चल रही ठंडी हवा

झारखंड में कोहरे का सितम, चल रही ठंडी हवा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में शनिवार को सुबह घने कोहरे के बाद दिन भर बादल छाए रहे। ठंडी हवा चली।

दिन ढ़लते ही में कई इलाकों में बारिश शुरू हाे गई, जिससे सिहरन बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में ही राज्य में दिन के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

माैसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक 16 से 20 जनवरी तक पूरे राज्य में सुबह में कोहरा रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जायेगा।

इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी। हालांकि, सुबह में काेहरा छाया रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

इसी तरह 17 जनवरी काे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और 18 काे 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार को रांची, पूर्वी व प. सिंहमूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कुछ जगहों पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हाे सकती है।

वाहन चलाने में बरतें सावधानी

कोहरे के दौरान वाहन चलाने में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। पिछले 15 दिन में कोहरे के चलते सुबह के समय राज्य में कई जगह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं

इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार कोहरे में वाहन चलाते समय गति तेज नहीं रखनी चाहिए।

सुबह रोशनी होने पर भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलायें। पैदल चलने वाले लोग भी सड़क पर चलने से बचें। इसके बजाय सड़क से थोड़ी दूरी बना कर किनारे पर चलें।

spot_img

Latest articles

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...

साल का आखिरी गोचर पड़ेगा भारी, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Gochar : 29 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी बड़ा गोचर होने जा...

खबरें और भी हैं...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...