Latest Newsझारखंडझारखंड के चार विद्यार्थी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में करेंगे राजपथ...

झारखंड के चार विद्यार्थी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में करेंगे राजपथ पर कदमताल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दिल्ली में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर आयोजित होनेवाली परेड में इस बार भी झारखंड के चार युवा कदमताल करते दिखेंगे।

इन युवाओं का चयन एनएसएस कैडेट के रूप में किया गया है। इनमें रांची के निर्मला कॉलेज से छात्रा दीपा कुमारी और हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय से तीन विद्यार्थी ज्योति जरिका, अंकित कुमार अग्रवाल और सुजीत कुमार शामिल हैं।

इस साल झारखंड से चयनित चारों युवा 31 दिसंबर से ही दिल्ली में राजपथ पर होनेवाली परेड के लिए कठिन अभ्यास में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार ये सभी एनएसएस के समूह में प्रतिदिन सुबह 5:40 से शाम 5:00 बजे तक एकेडमिक मोटिवेशनल सेशन में शामिल होने के अलावा परेड का अभ्यास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते साल भी दिल्ली में हुई राजपथ पर परेड के लिए झारखंड से नौ युवाओं के चयन हुआ था, जिसमें रांची के चार युवा शामिल थे।

राज्य एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि रिपब्लिक डे फाइनल के लिए झारखंड से छह और पटना से छह का चयन होता है, लेकिन कोरोना के कारण झारखंड-बिहार रीजन से केवल आठ का चयन फाइनल के लिए हुआ।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...