Homeझारखंडगवर्नर ने विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के वीसी को हटाने का...

गवर्नर ने विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के वीसी को हटाने का दिया आदेश, जानिए कारण…

Published on

spot_img

रांची : राज्यपाल सह झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो (Binod Bihari Mahato) कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति प्रो सुखदेव भोई को कुलपति के पद से पदमुक्त करने का आदेश दिया है।

राजभवन से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रो सुखदेव भोई के विरुद्ध विभिन्न स्तरों से कई गंभीर शिकायतें कुलाधिपति कार्यालय को प्राप्त हुई, जिस पर राज भवन की ओर से जांच का आदेश दिया गया।

राज्यपाल ने कहा…

उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) की ओर से आरोपों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। राज्यपाल के निर्देश के बाद टीम की ओर से गहन जांच कर जांच प्रतिवेदन समर्पित किया, जिसमें बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति की ओर से प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता बरतने की कई गंभीर शिकायतों की पुष्टि की गई।

समीक्षा के बाद कुलपति का आचरण और कृत्य विश्वविद्यालय के हित में नहीं पाया गया। इसके राज्यपाल महोदय ने प्रो० सुखदेव भोई को कुलपति पद की गरिमा के विरुद्ध कार्य करने के लिए पदमुक्त करने का आदेश दिया।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय (University) द्वारा किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार क्षम्य नहीं है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...