Homeझारखंडहेमंत सोरेन ने झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के...

हेमंत सोरेन ने झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि झारखंड के समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन की खूबसूरती को देश-दुनिया में अलग पहचान दिलाने के लिए पिछले वर्ष विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) पर पहली बार झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन हुआ था।

इसी कड़ी में इस वर्ष झारखंड आदिवासी महोत्सव (Jharkhand Tribal Festival) को और भी वृहत स्तर पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी रांची में 9-10 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति (Scheduled Tribe Scheduled Caste) अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का आयोजन इस तरह होना चाहिए कि इसके माध्यम से यहां के जनजातीय कला-संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान, पहनावा और भाषा को विश्व पटल में पहचान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्टेट के डॉक्यूमेंटेशन की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इसमें यहां के जनजाति समुदायों के इतिहास से लेकर अब तक हुए बदलाव का प्रेजेंटेशन होना चाहिए।

हेमंत सोरेन ने झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक-Hemant Soren held a high level meeting with officials regarding the preparations for the Jharkhand Tribal Festival

आदिवासी महोत्सव का राज्य के बाहर भी प्रचार-प्रसार

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं है। यह हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति की पहचान है।

इस पहचान को राज्य के बाहर भी “पहचान” मिलनी चाहिए। इसके लिए राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों के साथ देश के बड़े शहरों में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगहों पर प्रचार -प्रसार सुनिश्चित करें। इसके लिए जगह-जगह पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाए । सेल्फी प्वाइंट में झारखंड की आदिवासी संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम होगा। साथ ही सभी जिलों में भी आदिवासी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने की भी व्यवस्था होनी चाहिए।

ये होंगे कार्यक्रम

झारखंड आदिवासी महोत्सव में सभी कार्यक्रम इन तीन श्रेणियों में आयोजित किए जाएंगे

– ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा सेमिनार, पैनल डिस्कशन, ट्राईबल फिल्म फेस्टिवल, ट्राइबल फूड्स फेस्टिवल और पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा । इसमें देशभर के ख्याति प्राप्त आदिवासी साहित्यकार विशेषज्ञ इतिहासकार आदि शामिल होंगे।

-कल्चरल प्रोग्राम के तहत गीत, नृत्य, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, नेशनल और इंटरनेशनल बैंड के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा यूथ आईकॉन भी आमंत्रित किए जाएंगे।

-इस महोत्सव में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

-महोत्सव में ट्राइबल सेलिब्रिटीज भी आमंत्रित किए जाएंगे। इनमें फेमिना मिस इंडिया रिया तिर्की, क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म एंजल मेरिना तिर्की, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोमालिका बारी को आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा , अपर सचिव अजय नाथ झा और टीआरआई के निदेशक रणेन्द्र कुमार मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...