
रांची : रांची में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि ईटकी और लापुंग इलाके में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया।
टीम ने संबंधित इलाकों में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
