Indane Gas Alert: नया नंबर जारी! अब बिना लंबी कतार में खड़े हुए मिनटों में ऐसे करें गैस बुक

रांची में इंडेन गैस की कमी जारी, नए बुकिंग नंबर के बावजूद लंबी लाइनें, होम डिलीवरी में केवल ऑथेंटिकेशन कोड वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर, लोगों को राहत नहीं मिल रही।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शहर में घरेलू रसोई गैस की परेशानी अभी भी जारी है। इंडेन ने हाल ही में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नए बुकिंग नंबर जारी किए हैं, लेकिन जमीनी हालात लोगों के लिए राहत नहीं दे रहे। अब उपभोक्ता 8927225667 पर मिस्ड कॉल करके या 8391990070 पर IVRS के जरिए गैस बुक कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और इंडियन ऑयल वन प्लेटफॉर्म जैसे कई विकल्प भी उपलब्ध हैं। लेकिन इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में लोग सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े हैं। ऑटो वेंडर द्वारा लाए गए सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाते हैं, जिससे कई लोग खाली हाथ लौट रहे हैं।

नए कनेक्शन के लिए स्थिति और चिंताजनक है। कई जगह केवल दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं, लेकिन सर्वर पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई है। इसके अलावा, अब होम डिलीवरी में केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है जिनके पास डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड मौजूद है। जिनके पास यह कोड नहीं है, उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।