रांची में पूर्व डिप्टी मेयर के भाई से चेन छीनने की कोशिश

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Attempt to snatch chain : राजधानी रांची के सादर थाना इलाके के कोकर बाजार के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम पूर्व डिप्टी मेयर के भाई प्रतीक विजयवर्गीय से चेन छीनने की कोशिश की।

हालांकि प्रतीक ने अचानक अपराधी के चेहरे पर हाथ मारा तो एक गाड़ी से गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए अपराधी का नाम अनिकेत दास है और वह सिलीगुड़ी का रहने वाला है।

अनिकेत का सहयोगी अपनी बाइक से लालपुर की ओर भागने में सफल रहा। एक स्नैचर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थानेदार कुलदीप कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पकड़े गए स्नैचर को गिरफ्तार कर थाना ले गए।

Share This Article