झारखंड सरकार रघुवर दास के पापों को ढोने का काम कर रही: राजेश ठाकुर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) मामले पर कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि देश की संघीय व्यवस्था को ध्वस्त पर आमादा है।

उन्होंने पूछा कि क्या डीवीसी का बकाया केवल झारखंड राज्य का है। भाजपा शासित कई राज्यों का बकाया डीवीसी के पास लंबित है लेकिन झारखंड जैसे गरीब प्रदेश को जानबूझ कर प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है।

वर्तमान झारखंड सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास के पापों को ढोने का काम कर रही है।

रघुवर सरकार ने डीवीसी एवं आरबीआई के साथ त्रिपक्षीय समझौता कर राज कोष के दोहन का रास्ता खोल दिया था।

उन्होंने कहा कि झारखंड का करोड़ों रुपये कोयले की रॉयल्टी केंद्र सरकार के पास लम्बित है।

झारखंड को मिलने वाली जीएसटी के हिस्से की करोडों रुपये की देनदारी केंद्र सरकार के पास पड़ी हुई है।

कोरोना महामारी की त्रासदी के कारण राज्य में विभिन्न आय के स्रोतों से कर वसूली में भारी गिरावट आई है।

इसके बावजूद केन्द्र सरकार झारखंड जैसे पिछड़े प्रदेश को अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने के बजाय परेशान करने का काम कर रही है।

Share This Article