Latest Newsझारखंडझारखंड सरकार ने लिया फैसला, कोरोना से मृतकों के आश्रितों को मिलेगी...

झारखंड सरकार ने लिया फैसला, कोरोना से मृतकों के आश्रितों को मिलेगी 50 हजार रुपये की सहयोग राशि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि कोरोना से मृतक लोगों के परिजन को राज्य सरकार 50 हजार रुपये की सहयोग राशि देगी।

इस निर्देश को जारी करते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को कहा कि हेमंत सरकार जनता के सुख दुख में शामिल हैं।

आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि कोरोना से हुए मृतकों की कमी को तो हम पूरी नही कर सकते हैं लेकिन इस दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के करीब पांच हजार, 133 मृतकों के लिए 25 करोड़, 26 लाख, 50 हजार रुपये की राशि सभी 24 जिलों में आबंटित कर दी गई है।

राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि अपनी जिम्मेदारी पर इसे वितरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ये रकम आश्रितों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिवार इसके लिए सीओ ऑफिस में जाकर आवेदन दे सकते हैं। दूसरी प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन भी की जा सकती हैं।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...