Homeझारखंडझारखंड : हज यात्रा-2022 के लिए प्रशिक्षकों का चयन कर रही हज...

झारखंड : हज यात्रा-2022 के लिए प्रशिक्षकों का चयन कर रही हज कमिटी, इच्छुक लोग 23 दिसंबर को पहुंचें हज हाउस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड राज्य हज कमिटी ने हज यात्रा-2022 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर झारखंड राज्य हज कमिटी को नौ प्रशिक्षकों का चयन करना है।

इस संबंध में झारखंड राज्य हज कमिटी के कार्यपालक पदाधिकारी जियाउल अंसारी ने बुधवार को सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि इंटरव्यू के आधार पर नौ प्रशिक्षकों का चयन किया जायेगा।

इसके तहत जो भी प्रशिक्षक बनना चाहते हैं, वे 23 दिसंबर 2021 को दिन के 11:30 बजे रांची के कडरू में हज हाउस भवन के पहले तल्ले पर स्थित झारखंड राज्य हज कमिटी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

जिन आवेदकों का चयन होगा, वे आठ और नौ जनवरी 2022 को हज कमिटी ऑफ इंडिया, मुंबई में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

झारखंड राज्य हज कमिटी के कार्यपालक पदाधिकारी जियाउल अंसारी ने बताया कि 23 दिसंबर को ही दोपहर 2:30 बजे हज कमिटी के बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में झारखंड राज्य हज कमिटी के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

spot_img

Latest articles

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, तीन बच्चों को डूबने से बचाया

Hazaribagh Incident: हजारीबाग से हुंडरू फॉल शैक्षणिक भ्रमण पर आए तीन स्कूली बच्चे शनिवार...

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 9 साल के बच्चे की मौत

Palamu News: पलामू जिले के पांकी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 9...

एक भी बच्चा फेल नहीं होना चाहिए, CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों को सख्त निर्देश

Jharkhand News: स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि सीएम स्कूल...

खबरें और भी हैं...