Homeझारखंडबिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मेयर आशा लकड़ा का हुआ का जोरदार स्वागत

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मेयर आशा लकड़ा का हुआ का जोरदार स्वागत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को रांची पहुंची।

इस दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रीय मंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट रोड से बिरसा चौक होते हुए हरमू बायपास रोड स्वागत और अभिनंदन के होर्डिंग से पाट दिया गया था।

दिल्ली से रांची पहुंचने के पर राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार यह न समझें कि विपक्ष ने चुप्पी साध ली है। अब राज्य सरकार के हर जनविरोधी नीति के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।

उन्होंने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर उन्होंने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर में कटौती कर राज्य की जनता को राहत देने की बात कही थी लेकिन इस विषय पर राज्य सरकार की चुप्पी से यह प्रतीत हो रहा है कि राज्य की सत्ता में शामिल होने के बावजूद झामुमो और कांग्रेस के बीच आपसी तालमेल नहीं है।

वह उनसे आग्रह करती हैं कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर में कटौती के मुद्दे पर भाजपा का समर्थन करें और झारखंड की आम जनता को राहत देने के लिए भाजपा के आंदोलन को अपना समर्थन दें।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और आपराधिक घटनाएं चरम पर पहुंच चुकी है। शिक्षा जगत से लेकर टेंडर और नियुक्ति तक भ्रष्टाचार हावी है।

राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसे का घिनौना खेल किया जा रहा है। हेमंत सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के पैसों का दुरुपयोग न करे।

अब राज्य सरकार के विरोध में पंचायत से लेकर शहर तक भाजपा जोरदार आंदोलन कर आम जनता के हितों एवं उनके हक और अधिकार की रक्षा करेगी।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...