Homeझारखंडझारखंड प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने की जन जागरण अभियान की शुरुआत , निकाली...

झारखंड प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने की जन जागरण अभियान की शुरुआत , निकाली प्रभात फेरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड प्रोफेशनल्स कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को चुटिया के इन्दिरा गांधी चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन जागरण अभियान के तहत प्रभात फेरी की शुरुआत की गई।

राम मंदिर चुटिया, शहीद भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण करते हुए महादेव मुंडा चुटिया में इसका समापन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे महंगाई के विरुद्ध जन जागरण अभियान के तहत नुक्कड़ सभा की गई।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जनता के सम्मान में कांग्रेस खड़ी है। जन जागरण अभियान के तहत पूरे झारखंड में जनता के बीच जो आक्रोश महंगाई को लेकर देखा गया, उससे कहीं ना कहीं केंद्र सरकार आने वाले समय में सत्ता से बेदखल होने की कगार पर है।

जन जागरण अभियान यह एक ऐसा अभियान है जो आम लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम कर रही है।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की जनता ने राज्य में जो सरकार बनाया है, यह सरकार इस जन जागरण अभियान के माध्यम से केंद्र को हर उस मुद्दे पर घेरेगी जिस से आम जनता व्यापारियों का नुकसान हुआ है।

प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य जायसवाल ने कहा कि हम जन जागरण अभियान से लोगों को जोड़ रहे हैं और उनकी पीड़ा को समझ कर केंद्र सरकार के समक्ष रख रहे हैं।

जिससे आने वाले समय में हम केंद्र की सरकार को महंगाई के मुद्दे पर भी झुकाएंगे, वैसे ही जैसे वह कृषि के तीनों काले कानून को वापस लेकर किसानों के समक्ष झुकना पड़ा और आने वाले समय में झारखंड के हर प्रोफेशनल को प्रोफेशनल्स कांग्रेस से जोड़ा जाएगा, ताकि हम कैसे झारखंड की अर्थव्यवस्था को आगे ऊंचाई पर लेकर जाएं।

केंद्र सरकार के सामने एक मॉडल तैयार करें जिस से की केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार दे गरीब को रोटी दे किसान को एमएसपी दे। कार्यक्रम में चुटिया के अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, गोपाल पांडेय, डॉ पीके मेहता, गुंजा तिर्की आदि मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...