झारखंड : दुर्गा पूजा के लिए क्या है गाइडलाइंस, बड़े पंडाल बनाने पर है रोक

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दुर्गा पूजा के लिए बड़े पंडाल बनाने पर रोक है। दुर्गा पूजा के पंडाल कंटेनमेंट जोन के बाहर ही बनाए जा सकते हैं।

किसी भी पंडाल को खास थीम पर नहीं बनाया जा सकता। पंडाल के आसपास सिर्फ सुरक्षा कारणों से ही लाइट की व्यवस्था करनी होगी, सजावट के लिए लाइट नहीं लगाने का निर्देश जारी किया गया है।

पंडालों के लिए तोरण द्वार भी नहीं बनाए जा सकते। प्रतिमा की ऊंचाई पांच फीट से अधिक नहीं हो सकती। पूजा पंडालों के आसपास फूड स्टॉल भी नहीं लगाए जा सकते।

एक बार में किसी भी पूजा पंडाल में आयोजक, पुजारी व सहयोगियों को मिलाकर 25 लोगों से अधिक नहीं हो सकते। पूजा पंडाल में संगीत या सांस्कृतिक समारोह नहीं हो सकते।

पंडाल में 18 साल से कम उम्र का व्यक्ति नहीं प्रवेश कर सकता, साथ ही पंडाल में हर व्यक्ति का कम से कम 6 फीट की दूरी रखनी होगी।

Share This Article