…और अचानक समाजसेवी दिलीप महतो पर कर दिया जानलेवा हमला, रिम्स में भर्ती

News Aroma Desk

Ranchi News: कांके थाना (Kanke Police Station) क्षेत्र के मनातू में सोमवार को चंद असामाजिक तत्वों ने समाज सेवी दिलीप महतो (Dilip Mahto) पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। उन्हें RIMS में भर्ती किया गया है। हमले को लेकर कांके थाना क्षेत्र में FIR दर्ज की गई है।

क्या है मामला

बताया गया है कि दिलीप महतो अपनी जमीन देखने गए थे, जहां कुछ लोग हथियार (Weapon) के साथ आए और दिलीप महतो के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

इसके बाद उन पर जानलेवा हमला (Deadly Attack) कर दिया। न्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। रतन महतो, सतन महतो, बचन महतो, फचन महतो, नरेश महतो, पप्पू महतो अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ की शुरुआत कर दी है।

x