RANCHI : प्रेम प्रसंग में युवती को मार डाला, पहले गले में दुपट्टा बांधकर घसीटा, उसके बाद…

दीपक नाम का युवक इस वारदात में मुख्य आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल वह फरार है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand की राजधानी रांची (Ranchi) के लापुंग थाना (Lapung Police Station) क्षेत्र में सोमवार को एक अत्यंत सनसनीखेज वारदात (Sensational Incident) सामने आई है।

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग (Love Affairs) में एक युवती को क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका का नाम सुशांति कुमारी है और वह कोयनारा गांव की रहने वाली थी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

बताया जाता है कि आरोपी दीपक ने पहले सुशांति के गले में दुपट्टा बांध कर घसीटा। उसके बाद पत्थर से कूच कर मार डाला। लापुंग थाना (Lapung Police Station) प्रभारी सुकुमार हेम्ब्रम ने बताया कि प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

दीपक नाम का युवक इस वारदात में मुख्य आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल वह फरार है।

Share This Article