रांची में चोरी का खुलासा: लालपुर पुलिस ने नाबालिग समेत चार को दबोचा, जेवरात और मोबाइल बरामद

रांची के लालपुर में चोरी का खुलासा, 12 साल के नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और मोबाइल बरामद, कबाड़ी सहित अन्य खरीदार भी पुलिस के शिकंजे में

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Theft exposed in Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में घरों में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लालपुर थाना पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है कि महज 12 साल का एक नाबालिग अकेले ही कई घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। हाल ही में उसने PNT कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर कीमती जेवरात और मोबाइल फोन चोरी किए थे।

जांच के दौरान पता चला कि चोरी किए गए जेवरात को एक कबाड़ी दुकानदार को बेच दिया जाता था।

पुलिस ने इस मामले में उस कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चोरी के मोबाइल खरीदने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी दबोचा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना जायसवाल, उमंग कुमार साहू और सुजल कुमार शामिल हैं। इनके साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।