Homeझारखंडक्या वाकई में ED के समन से डर कर जमीन कारोबारी ने...

क्या वाकई में ED के समन से डर कर जमीन कारोबारी ने की आत्महत्या, या बात कुछ और… बेटे ने किया खुलासा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Land Dealer Suicide Case : गुरुवार को राजधानी Ranchi में लालपुर के सिल्वर डेल अपार्टमेंट (Silver Dell Apartment) के फ्लैट में जमीन कारोबारी कृष्णकांत सिन्हा (Krishnakant Sinha) उर्फ KK ने फांसी लगाकर जान दे दी।

बताया जाता है कि इस कारोबारी को जमीन घोटाले (Land Scam) में पूछताछ के लिए एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने बुधवार को समन भेजा था।

गुरुवार सुबह 9:15 बजे KK अपने ऊपर वाले फ्लैट में नहाने गए थे।

वापस नहीं आने पर नीचे के दूसरे फ्लैट में रह रहे परिजन उन्हें नाश्ता करने के लिए बुलाने गए, तो देखा कि वह पंखे में फंदा लगाकर झूल रहे हैं।

लालपुर थाना प्रभारी आदिकांत महतो के अनुसार, KK के कमरे की तलाशी ली गई।

वहां से कोई भी सुसाइड नोट (Suicide Note) नहीं मिला है। सुसाइड नोट मिलता है तो कृष्णकांत की आत्महत्या की वजहों का खुलासा हो सकता है।

घटना के बाद उन्हें ऑर्किड अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर लालपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, रांची के संग्रामपुर और तिरिल समेत कई जगहों पर जमीन बिक्री में प्रियरंजन सहाय के साथ केके उर्फ कृष्णकांत का नाम सामने आया था।

जमीन घोटाले के आरोपी सद्दाम की डायरी में जिक्र आने पर कृष्णकांत ईडी रडार पर आए थे।

कारोबार में नुकसान की बात

मृतक कारोबारी के पुत्र अक्षय ने लालपुर थाने में यूडी केस दर्ज करवाया है। उसने यूडी केस में बताया है कि पिता को कारोबार में काफी नुकसान हुआ था। इसी वजह से वह तनाव में थे।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...