Homeझारखंड18 नवंबर को रांची में होगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच, 17 नवंबर...

18 नवंबर को रांची में होगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच, 17 नवंबर तक…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित देश के पांच शहरों- देहरादून, जम्मू, विशाखापट्टनम और सूरत में 18 नवंबर से 9 दिसंबर तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट – 2023 (Legends League Cricket – 2023) सीजन के मैच खेले जाएंगे।

उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। रांची में इंडिया कैपिटल्स टीम (India Capitals Team) के खिलाड़ियों ने बुधवार काे नेट में पसीना भी बहाया।

पहले मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (इंडिया कैपिटल्स) और इरफान पठान (भीलवाड़ा किंग्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। दूसरा मैच 20 नवंबर को मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स (Manipal Tigers and Gujarat Giants) के बीच मैच खेला जाएगा। 21 नवंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच मैच होगा।

टिकटों की बिक्री जारी

बुधवार को एलएलसी के डायरेक्टर मुनीश रावत (Munish Rawat) ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सभी टीमें 17 नवंबर तक रांची पहुंच जाएंगी। एलएलसी के प्रसार के लिए टियर-2 सिटी का चयन किया गया है।

टिकट की बिक्री चालू है। रांची के खेलप्रेमियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वो मैच देखने जरूर आएं। प्रेसवार्ता में इंडिया कैपिटल्स टीम के एशले नर्स (वेस्ट इंडीज) ने रांची के बारे में कहा कि यह शानदार जगह है।

शानदार कप्तानी करते हैं गौतम गंभीर

मुनीश ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी में खेलने को लेकर कहा कि वो शानदार कप्तानी करते हैं। मैच में इरफान पठान, युसूफ पठान, तिलकरत्ने दिलशान, पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, केविन ओब्रायन, गौतम गंभीर, दिलहार फरनांडो, हाशिम अमला, केविन पीटरसन, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, रोबिन उथप्पा, एरोन फिंच, अशोक डिंडा, रॉस टेलर, सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, प्रज्ञान ओझा समेत कई नामचीन चेहरे खेलते दिखेंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...